Maharajganj News: समाधान दिवस में नौ अफसर अनुपस्थित, स्पष्टीकरण जारी
महाराजगंज, अगस्त 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अफसरों की लापरवाही पर एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाया। उपस्थिति की जांच में नौ अधिकारी अनुपस्थित मिले। इस पर एसडीएम ने इन सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुआयना किया था। इसके बाद एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी, तहसीलदार पंकज शाही, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के साथ समाधान दिवस में आए शिकायती पत्रों पर एक के बाद एक जनसुनवाई कर रहे थे। पुलिस से जुड़े मामले सामने आने पर समाधान दिवस में सदर तहसील क्षेत्र के एक भी थानाध्यक्ष उपस्थित नहीं थे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: संपूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें, 12 का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.