महाराजगंज, अगस्त 13 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। जनपद में यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन कराने का सुखद परिणाम सामने आने लगा है। पुलिस की लगातार सतर्कता व चेकिंग अभियान के चलते जुलाई माह में सड़क हादसों में मौतों के ग्राफ में 54 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मई व जून माह में जहां सड़क दुर्घटनाओं में 22-22 लोगों की जान गई थी, वहीं जुलाई माह में यह आंकड़ा सिमटकर केवल 10 रह गया है।

वाहनों की जांच के लिए सघन अभियान सड़क हादसे में मौत के ग्राफ को नियंत्रित करने के लिए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के दिशा निर्देश पर वाहनों की जांच के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसका सकारा...