Maharajganj News: सड़क हादसे में युवक की मौत, किशोर गंभीर रूप से घायल
महाराजगंज, जुलाई 4 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शनिवार को मार्ग दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का कस्बे के ही एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा धर्मेंद्र निवासी केवलापुर थाना चौक एवं अंश यादव निवासी पिपरा नरायन थाना सिंदुरिया एक बाइक पर सवार होकर नौतनवा कस्बे में किसी काम से आए हुए थे। इसी बीच वह हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां धर्मेंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.