महाराजगंज, अगस्त 3 -- Maharajganj News: परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के छातीराम गांव में रविवार को सड़क पार कर रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। छातीराम निवासी मत्ती देवी सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और राहगीरों की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि घायल महिला का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...