महाराजगंज, जुलाई 11 -- Maharajganj News: खुशहालनगर, हिन्दुस्तान संवाद। घुघली के सुभाष चौक-बैकुंठी मुख्य मार्ग पर सुभाष चौक से करीब दो सौ मीटर आगे सड़क पूरी तरह टूटकर बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई है। बरसात के कारण गड्ढे में पानी भर जाने से उसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है, जिससे राहगीरों और स्कूली छात्रों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कस्बे के प्रदीप मालवीय, विष्णु जायसवाल, दिलीप मद्धेशिया और रौनक समेत अन्य ने बताया कि यह मार्ग बैकुंठी धाम स्थल, तिलकवनिया, अहिरौली सहित कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है और गिट्टियां बिखर जाने से वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: गड्ढे में तब्दील सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी बताया कि...