Maharajganj News: सड़क किनारे बेसुध मिला युवक, पुलिस ने भेजा अस्पताल, मौत
महाराजगंज, अक्टूबर 8 -- Maharajganj News: सिसवा, हिन्दुस्तान संवाद। सिसवा के मीराबाई नगर वार्ड स्थित पोखरा टोला में बुधवार शाम सड़क किनारे एक युवक बेसुध अवस्था में मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एंबुलेंस से सीएचसी सिसवा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 22 वर्षीय धीरज चौधरी निवासी गिरहिया-निचलौल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के परिवार के कुछ सदस्य पंजाब में रहते हैं। बुधवार को पंजाब से परिवार के लोगों ने कुछ सामान भेजा था, जिसे लेने के लिए धीरज सिसवा आया था। सिसवा चौकी प्रभारी दिव्य प्रकाश मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.