महाराजगंज, अगस्त 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सावन माह में आगामी 16 अगस्त को स्थानीय युवाओं की ओर से इटहिया शिव दर्शन के लिए एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें दर्जनों की संख्या में शामिल श्रद्धालु झांकी के साथ जयकारा लगाते हुए नगर स्थित मां बनैलिया मंदिर से अपने इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत करेंगे। आयोजन समिति के युवाओं ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।आयोजन समिति के सूरज श्रीवास्तव, गोलू यादव, अभिषेक यादव, प्रेमचंद पासवान, चंदन मद्धेशिया, संजय, अमन चौधरी ने बताया कि वह लोग विगत तीन वर्षों से लगातार झांकी शोभायात्रा निकालकर महादेव को जलाभिषेक करने के लिए इटहिया शिवालय जाते हैं। इस बार चौथे वर्ष भी आयोजन को परंपरागत रूप से सकुशल संपन्न करने को लेकर तैयारी बैठक कर एक-दूसरे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- ...