महाराजगंज, सितम्बर 23 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत चौक स्थित दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज में शैक्षिक उन्नयन परामर्श बैठक हुई। इसमें छात्राओं के शैक्षिक स्तर में सुधार, कमजोर छात्राओं के लिए उपचारात्मक शिक्षण और परीक्षा परिणाम बेहतर करने की रणनीति पर मंथन किया गया।प्रधानाध्यापक सुनील पटेल ने छात्राओं के शैक्षिक स्तर का आकलन कर कमजोर छात्राओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। प्रधानाध्यापक अजय पटेल ने परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। सतीश गोयल ने विषयवार सीखने के स्तर का विश्लेषण करने, जबकि नुरुल सिद्दीकी ने नई शिक्षण विधियों और डिजिटल साधनों के उपयोग पर विचार रखे। राघवेंद्र गुप्त ने छात्राओं के जीवन कौशल, करियर मार्गदर्शन, प्रशासन और अनुशासन पर चर्चा की। डॉ. दीप नारायण ने अ...