Maharajganj News: शिक्षक ने की किशोरी से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
महाराजगंज, नवम्बर 23 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी ने एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। किशोरी की मां के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध लैंगिक अपराध करने का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि महिला ने दो दिन पूर्व अपने नाबालिग पुत्री के साथ शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक उसकी पुत्री एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। शुक्रवार को सायं तीन बजे उक्त विद्यालय का शिक्षक उसे कमरे में बुलाकर छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह घर पहुंचने पर किशोरी ने सारी बातें अपनी मां को बताई। पीड़िता की मां ने तहरीर में लिखा है कि विगत डेढ़ माह से वह उसकी पुत्री को परेशान कर रहा है। इसकी सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.