महाराजगंज, सितम्बर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रोटरी क्लब महराजगंज की तरफ से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन कर शिक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। इनमें वीरेंद्र नाथ मिश्र, कृष्ण बिहारी पाठक, नरेन्द्र नाथ सिंह, गुलाब चंद पटेल, शंकर शरण सिंह, नंद किशोर त्रिपाठी, वीरेंद्र पांडेय व शिक्षा जगत से दशरथ गुप्ता, सद्दाम हुसैन, पंकज मौर्या, इशरत जावेद फारूकी को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।अध्यक्ष एडवोकेट हमीदुल्लाह खान ने कहा कि शिक्षक कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं, वह दिव्य शिल्पी हैं, जो अपने तप, त्याग और ज्ञान के आलोक से एक शून्य बालक को राष्ट्र का गौरव बनाते हैं। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: सेवा और उल्लेखनीय योगदान पर दस शिक्षकों का क...