महाराजगंज, नवम्बर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर पदोन्नति की मांग तेज हो गई है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी और जिला मंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की।

विद्यालयों में रिक्त पदों से प्रभावित व्यवस्था जिला मंत्री ने बताया कि जनपद में वर्तमान समय में जूनियर हाईस्कूल के सभी 678 विद्यालय प्रधानाध्यापक विहीन हैं। इसके अलावा करीब 700 प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और जूनियर स्तर पर लगभग 1000 सहायक अध्यापकों के पद रिक्त हैं। शिक्षकों के पद रिक्त रहने से विद्यालयों में शिक्षण कार्य के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। उन्होंन...