महाराजगंज, अगस्त 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित नवाचार महोत्सव में जनपद के शिक्षकों ने शिक्षा को रोचक, प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने वाले अभिनव प्रयोगों का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने नवाचारों के माध्यम से यह बताया कि सीमित संसाधनों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सकती है। पूरे आयोजन के दौरान नवाचारी शिक्षण मॉडल, टीएलएम और गतिविधि आधारित शिक्षण की खूब सराहना हुई।

प्रतियोगिता के परिणाम प्रतियोगिता में पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय खेसरारी मंसाछपरा सिसवा की शिक्षिका कृतिका चौधरी ने अपने उत्कृष्ट नवाचार के दम पर पहला स्थान प्राप्त किया। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गिरहिया निचलौल के शिक्षक अरविन्द विश्वकर्मा को दूसरा व कं...