Maharajganj News: शिकायतों के बाद भी नहीं भरे गए सड़कों के गड्ढे, डीएम से लगाई गुहार
महाराजगंज, नवम्बर 29 -- Maharajganj News: झनझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सदर क्षेत्र की चार प्रमुख सड़कें लंबे समय से जर्जर हैं। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत और आईजीआरएस पोर्टल पर गुहार लगाने के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने सड़कों की मरम्मत नहीं कराई। इसको लेकर बागापार निवासी उमेश चन्द मिश्र ने 27 नवंबर को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सड़कों को गड्ढामुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बरगदवा राजा से नहर रोड केवलापुर, झुंगवा, धरमौली होते हुए चौक बाजार तक जाने वाली सड़क, केवलापुर से चानकी पुल तक का मार्ग, बागापार के विशुनपुरवा से कटहरा संपर्क मार्ग तथा बागापार से वनहिया, अमसआ और चाफी तक जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त है। सड़कों पर बने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.