Maharajganj News: शादी तय होते ही मंगेतर को भेज दी आपत्तिजनक तस्वीरें
महाराजगंज, जुलाई 31 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने क्षेत्र के ही एक युवक पर फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दो वर्षों तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसकी शादी तय हो गई तो आरोपी ने उसके होने वाले दूल्हे को आपत्तिजनक फोटो भेज दिए, जिससे उसका रिश्ता टूट गया।पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोल्हुई पुलिस ने आरोपी शोएब अख्तर के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसओ गौरव सिंह का कहना है कि मामले में साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। आरोपी की तलाश जारी है और गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.