महाराजगंज, अगस्त 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं रहने की जिद पर अड़ गई। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने में जुट गई।बताया जा रहा है कि युवती और उसी गांव के रहने वाले युवक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब वह और उसका परिवार शादी से पीछे हट रहे हैं। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती, छेड़छाड़ से किया इंकार इसी बात को लेकर दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार दोपहर...