महाराजगंज, जुलाई 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात कराने व दहेज मांगने के आरोपों से जुड़े मामले में श्यामदेउरवा पुलिस ने पूछताछ के बाद पुलिस ने निचलौल क्षेत्र के आरोपी को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर चालान कर दिया।यह मामला जून का है। पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुलिस से शिकायत की थी। घटना का स्थान श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र होने के कारण रविवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि जांच में दोनों के लंबे समय से आपसी सहमति से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की बात सामने आई है। दोनों पहले से विवाहित हैं, इसलिए उन्हें सलाह दी गई है कि यदि वे आपस में निकाह करना चाहते हैं तो पहले अपने-अपने जीवनसाथी से कानूनी रूप से तलाक लें। पूछताछ के बाद आरोपी ...