महाराजगंज, अक्टूबर 12 -- Maharajganj News: परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के शिवनगर निवासी बीरेन्द्र प्रसाद मद्धेशिया अपने आवास पर आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने अधिकारियों पर शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मामलों में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके घर के बगल में स्थित देसी शराब की दुकान है। प्रतिदिन शराब के शौकीन नशे में शोर शराबा करते हैं। इसके अलावा छत पर चढ़ जाते हैं जिससे घर की महिलाओं को निकलने में दिक्कत होती है। एसओ महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मौके पर जाकर समझाने का प्रयास किया गया है। मामला आबकारी विभाग से जुड़ा है। संबंधित विभाग सहित उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...