महाराजगंज, अक्टूबर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा से सटे प्रमुख व्यापारिक कस्बे ठूठीबारी में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की स्थानीय इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल की मौजूदगी में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया।अजय कुमार जायसवाल को अध्यक्ष और आदित्य पटवा को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। अमित निगम, अंकित निगम और अग्निवेश वर्मा उपाध्यक्ष, आत्मा कसौधन कोषाध्यक्ष और दीपू निगम मंत्री बनाए गए। चंद्रशेखर निगम को संरक्षक तथा संदीप कुमार निगम और विप्लव मद्धेशिया को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पिंटू कसौधन, उमेश रौनियार, विपिन कसौधन, बासुकी कसौधन, विजय कसौधन, अनूप जा...