महाराजगंज, जुलाई 20 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा बाजार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला कार्यसमिति की बैठक में सिसवा को तहसील बनाने का मुद्दा उठा। इसमें जिले के विभिन्न नगरों से पहुंचे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्थानीय व्यापारिक समस्याओं, संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- Kannauj News: सदस्यता अभियान तेज कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोरबैठक की अध्यक्षता अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री प्रमोद जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के संयोजक सिसवा नगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा रहे। महराजगंज, फरेंदा, नौतनवा, निचलौल, ठूठीबारी, घुघली, मिठौरा, पुरैना, सिसवा सहित जिले के विभिन्न नगरों से आए व्यापारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्य...