Maharajganj News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ
महाराजगंज, अगस्त 22 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल ब्लॉक के ग्राम गुरली स्थित भवरहिया माता मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ हुआ। 24 घंटे तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान के शुरू होते ही पूरा क्षेत्र हरे कृष्ण, हरे राम के जयघोष और भजनों से गुंजायमान हो उठा। इससे मंदिर परिसर सहित आस-पास का वातावरण भक्तिमय हो गया।अनुष्ठान का शुभारंभ विद्वान पुरोहित राम प्रभाकर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कराया। मुख्य यजमान राज मंगल राजभर ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की। अखंड हरिकीरर्तन की शनिवार को विधि-विधान से पूर्णाहुति होगी। कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक अखिल भारतीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष गौरव दुबे और ग्राम गुरली के ग्राम अध्यक्ष सुरेश राय हैं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.