महाराजगंज, अगस्त 12 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दक्षिणी चौक रेंज के सोनाड़ी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हाथियों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवास और वन पारिस्थितिकी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई गई। मेधावियों को सम्मानित किया गया।क्षेत्रीय वन अधिकारी ऋषभ नायक ने कहा कि हाथी वन पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जंगल में विचरण करते हुए हाथी बीजों के प्रसार और वनस्पतियों के प्राकृतिक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि हाथियों का संरक्षण केवल एक वन्यजीव के संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पूरे वन प...