महाराजगंज, अक्टूबर 8 -- Maharajganj News: निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। आकांक्षात्मक ब्लॉक निचलौल में बुधवार शाम को शासन से आए विशेष सचिव परिवहन केपी सिंह ने 50 बिंदुओं पर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान वे यहां के कार्य को लेकर संतुष्ट रहे, लेकिन डेटा में मिसमैच पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए कार्य में सुधार करने का निर्देश दिया।

विकास कार्यों की स्थिति विशेष सचिव ने बताया कि निचलौल ब्लॉक में विकास कार्य संतोषजनक दिख रहे हैं, लेकिन सीएम फेलो और विभागीय डेटा फीडिंग में अंतर देखा गया है। उन्होंने बताया कि आकांक्षात्मक ब्लॉक में प्रत्येक विभाग में पर्याप्त स्टाफ की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन पशुधन विभाग में डॉक्टर और फार्मासिस्ट की कमी है। शिक्षा विभाग में छात्र शिक्षक अनुपात के अनुसार शिक्षकों की भी कुछ कमी है। स्वास्थ्य विभाग में आशा और ...