महाराजगंज, सितम्बर 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर विधानसभा के अरनहवा में अचानक लगी आग से बांगर शर्मा के घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से दो मवेशियों (गाय) की भी जलकर मौत हो गई। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया झनझनपुर स्थित पीड़ित बांगर शर्मा के घर पहुंचे। उनके साथ मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, प्रधान मनोज वर्मा, दिनेश मोदनवाल और नारद जायसवाल मौजूद रहे। विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली तथा नुकसान का जायजा लेते हुए सहायता दिलाने को लेकर अधिकारियों से बात की।बांगर शर्मा ने विधायक को बताया कि आग लगने से घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान समेत अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। वहीं, आग की चपेट में आने से दो गायों की भी मौत हो गई। उन्होंने अधिकारियों से घटना क...