महाराजगंज, नवम्बर 26 -- Maharajganj News: खनुआ, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को सीओ नौतनवा बसंत कुमार सिंह ने भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।सीओ ने खनुआ, आराजी सरकार उर्फ बैरियहवा, जुगौली, सुकरौली उर्फ अरघा, हरदी डाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, शेख फरेंदा और गनवरिया सहित विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल नेटवर्क, शौचालय, पेयजल और रैंप की उपलब्धता की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले सीमावर्ती क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है। यह ...