महाराजगंज, नवम्बर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 30 विभागों के नामित नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों के दायित्वों की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी अधिकारियों को अभी से चुनावी तैयारियों में पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ जुट जाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: नोडल अधिकारियों को दी निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारीनिर्वाचन तैयारियों की समीक्षा डीएम ने कहा कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसकी तैयारियों में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही...