महाराजगंज, अक्टूबर 23 -- Maharajganj News: महराजगंज/मिठौरा, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गुरुवार को महराजगंज नगर व मिठौरा खंड में विजयादशमी उत्सव मनाया गया। मिठौरा में उत्सव के साथ शस्त्र पूजन भी हुआ। दोनों कार्यक्रमों में वक्ताओं ने स्वयंसेवकों से सेवा, सामाजिक समरसता व राष्ट्रहित में संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Balia News: घोष की धुन पर कदमताल कर निकले स्वयंसेवकमहराजगंज नगर में विजयादशमी उत्सव महराजगंज नगर स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलराम भट्ट ने की। मुख्य वक्ता प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख अरविंद ने राष्ट्रसेवा, सामाजिक एकता और नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने और र...