Maharajganj News: विकास भवन में हेलमेट चोरों का आतंक, बाइक स्वामी परेशान
महाराजगंज, जुलाई 31 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विकास भवन परिसर में इन दिनों चोरों के सक्रिय होने से अपने काम से आने वाले बाइक स्वामियों में भारी आक्रोश है। पूर्व में हुई बाइक चोरी की घटनाओं के बाद अब अज्ञात चोरों ने गाड़ियों पर टंगे हेलमेट पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया है। विकास भवन परिसर में खड़ी दो बाइक से दो हेलमेट चोरी हो गए।विकास भवन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्ड की तैनाती की गई है, लेकिन उनका ध्यान वाहनों की निगरानी पर न होकर सिर्फ गेट के पास बैठने तक सीमित रहता है। इससे चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी वाहन स्वामियों को उठानी पड़ रही है। सड़क पर निकलते ही पुलिस बिना कोई वजह सुने हेलमेट न होने पर तत्काल चालान काट देती है। पीड़ित बाइक स्वामियों का कहना है कि वाहन चेकिंग के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.