Maharajganj News: वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
महाराजगंज, नवम्बर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिटी। नौतनवा पुलिस ने सोमवार को एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी मुकदमा दर्ज के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना के बाद गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी मोहम्मद जीशान स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव चकदह का रहने वाला है। उसके विरुद्ध छेड़छाड़ एवं पॉक्सो में मुकदमा पंजीयन किया गया था। आरोपी को चकदह टोला मरचहवा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.