Maharajganj News: वफादारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने तीन श्वानों को सम्मान के साथ विदाई
महाराजगंज, नवम्बर 8 -- Maharajganj News: ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। सीमा की सुरक्षा में जवानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले तीन वफादार श्वानों को शनिवार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज के समवाय ठूठीबारी में श्वान कुंजल, कायल और किन्से की सेवानिवृत्ति के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उनके सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और वाहिनी के प्रति योगदान को याद कर सम्मान प्रकट किया गया।समारोह में वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट नरेश कुमार जांगिड़ ने तीनों सेवानिवृत्त श्वानों को उनके संबंधित संचालकों को उपहार स्वरूप सौंपा। इस दौरान अधिकारियों और जवानों ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कुंजल, कायल और किन्से ने भी अपने सेवाकाल में इसी समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.