महाराजगंज, जुलाई 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सेंट जोसेफ स्कूल स्थित धनेवा-धनेई में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के शिक्षकों ने पौधारोपण कर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया और पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।प्रशासिका लिली थॉमस ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु, छाया व स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। प्रधानाचार्य सरोज राय ने कहा कि वन महोत्सव केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति व पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।उन्होंने यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: वन महोत्सव में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश कहा कि बच्चों में पर्यावरण संरक...