Maharajganj News: लिंटर की प्लाई उतारते समय हाईटेंशन तार से टकराई छड़, दो मजदूर झुलसे
महाराजगंज, सितम्बर 6 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में रविवार को एक हादसा हो गया। एक नवनिर्मित मकान के लिंटर की प्लाई उतारते समय दो मजदूर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी एक व्यक्ति के मकान में लिंटर की प्लाई उतारने का काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूर लोहे की छड़ की मदद से प्लाई निकाल रहे थे। काम करते समय लोहे की छड़ मकान के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से संपर्क में आ गई। करंट की चपेट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.