महाराजगंज, जुलाई 20 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई क्षेत्र के लालपुर स्थित शिव मंदिर के बगल पोखरे में बड़ी संख्या में मछलियों के मृत मिलने से हड़कंप मच गया है। पोखरे में जगह-जगह मरी हुईं मछलियां बह रही हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल गई है। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मछलियों की मौत सामान्य घटना नहीं हो सकती। लोगों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पोखरे में जहरीला पदार्थ डाल दिया है, जिसके कारण मछलियां मर गई हैं।लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने और पानी का परीक्षण कराने की मांग की है, ताकि मछलियों की मौत के कारण का पता चल सके। साथ ही मृत मछलियों को तत्काल पोखरे से हटाकर साफ...