महाराजगंज, अक्टूबर 11 -- Maharajganj News: महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के नवीन मंडी परिसर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने लाभार्थियों में लैपटॉप, दिव्यांगजनों में सहायक उपकरण वितरित किया। साथ ही कन्या जन्म उत्सव के अवसर पर बेबी किट वितरित की गईं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से एक माह तक सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाई जा रही है। सरकार का प्रमुख उद्देश्य गरीबों, वंचितों, पिछड़ों तथा सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों सहित समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पह...