Maharajganj News: लग्न में सोना-चांदी सस्ता, बढ़े ग्राहक तो कारोबार में आने लगा बूम
महाराजगंज, नवम्बर 28 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शादी-विवाह के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने सर्राफा बाजार की रौनक बढ़ा दी है। नवम्बर महीने में दोनों कीमती धातुओं के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच कीमतें काफी नीचे आ गई हैं। इससे निवेशकों के साथ ही शादी की खरीदारी करने वाले परिवारों की नजर भी सर्राफा बाजार पर टिक गई है। महराजगंज के बाजार में आभूषणों की खरीदारी को लेकर पूछताछ बढ़ने लगी है। कारोबारियों को उम्मीद है कि दिसम्बर से अप्रैल तक लग्न की भरमार रहने से बिक्री में तेजी आएगी। स्थानीय सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, इस समय 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.28 लाख रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव करीब 92 हजार रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है। वहीं चांदी की कीमत गिरकर करीब 1.44 लाख रुपये प्रति कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.