Maharajganj News: लगातार बारिश के चलते सोहगीबरवां के समीप पहुंचा नारायणी नदी का पानी
महाराजगंज, जुलाई 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लगातार हुई बारिश के कारण निचलौल ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांव सोहगीबरवा, शिकारपुर भोथहा तीनो ग्राम सभा क्षेत्र में लोगो को बाढ़ का भय सता रहा है। इन गांवों के आसपास पानी आ जाने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिसके कारण नारायणी नदी का पानी सोहगीबरवा के दक्षिण तरफ पहुंच चुका है। इससे लोगो की सवारी नाव चलनी शुरू हो गयी है। ग्रामीणों को अपने खेती की तरफ जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। सोहगीबरवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामदरश कुशवाहा ने बताया की सोहगीबरवा के दक्षिण तरफ से पानी बढ़ रहा है खेत मे पानी भर चुका है। नारायणी का जलस्तर अब और बढ़ा तो गांव के निचले टोलों में लोगों के घरों में पानी घुस जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.