महाराजगंज, अक्टूबर 12 -- Maharajganj News: महराजगंज। प्रधान डाकघर के डाक निरीक्षक बसंत कुमार ने बताया कि 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन अभियान को तेज किया गया है। इसके लिए उप डाकघरों के कर्मचारियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर बच्चों के आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि आधार नामांकन में किसी प्रकार की समस्या आती है तो अभिभावक प्रधान डाकघर में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...