महाराजगंज, जुलाई 30 -- Maharajganj News: महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। रोटरी क्लब महराजगंज की ओर से बुधवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बागापार चौराहे के आसपास पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया l पौधरोपण करने के साथ लोगों को पौधों की सुरक्षा करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने के लिए जागरूक किया गया।क्लब के अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान, सचिव आत्माराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज मौर्य, चार्टर अध्यक्ष विन्ध्यवासिनी सिंह, कार्यक्रम सह संयोजक विजय सिंह संत, डॉ. सलीम खान, डॉ. राजीव मद्धेशिया, डॉ. जैनुल आबेदिन, देवेश पांडेय, महेंद्र प्रताप सिंह, रवि गोयनका, हरिकेश बहादुर सिंह, इशरत जावेद फारुकी, साजिद अहरारी, सद्दाम हुसैन, संयोजक अजय कुमार एवं श्याम बिहारी, डॉ. अमित श्रीवास्तव ने पौधरोपण किया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: पेड़ लगाकर छात्र छात्राओ ने...