महाराजगंज, सितम्बर 27 -- Maharajganj News: महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। रोटरी क्लब महराजगंज की मासिक बैठक में आगामी सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए प्रस्तावों पर सहमति बनी। अध्यक्ष एड. हमीदुल्लाह खान की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष पंकज मौर्य व सचिव आत्माराम गुप्त ने किया。

नई सदस्यता क्लब में शामिल हुए पांच नए सदस्य‌ एड. विपिन श्रीवास्तव, डॉ. खुर्शीद आलम, मनोज जायसवाल, संतोष कुमार सत्यार्थी व नवनीत मणि त्रिपाठी का पिन लगाकर संस्थापक अध्यक्ष विन्ध्यवासिनी सिंह व निवर्तमान अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने रोटरी पट्टिका प्रदान किया।

सामाजिक कार्यक्रम बैठक में साक्षरता माह के अंतर्गत जरूरतमंद नव-प्रवेशी बच्चों को साक्षरता किट वितऱेण का निर्णय लिया गया। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर माल्यार्प...