महाराजगंज, अगस्त 23 -- Maharajganj News: खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली स्थित कोटिया माता मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के छठवें दिन रुक्मिणी-कृष्ण विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा वाचक पंडित रवि किशन शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण व रुक्मिणी विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे, जयकारों से पंडाल गूंज उठा। कथा के मुख्य यजमान लाल साहब सिंह रहे। इस दौरान राजकिशोर सिंह, विनोद पटवा, आयुष्मान सिंह, आकाश सिंह, देवेंद्र सिंह, विनय सिंह, संजय, लक्ष्मण मौर्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Bareily News: भगवान को प्राप्त करने के लिए ज्ञानी नहीं, प्रेमभाव होना आवश्यक: पं मधुर...