महाराजगंज, जुलाई 12 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के पकड़ी रेंज के कटहरा सेक्शन स्थित ग्राम कटहरा में रविवार सुबह एक तेंदुआ रिहायशी इलाके तक पहुंच गया। तेंदुए के मुर्गी फार्म में घुसने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पटाखे छोड़ा और सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुए का पता नहीं चला। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ लमुहवा के किनारे स्थित जितेंद्र सिंह के मुर्गी फार्म में घुस आया था। फार्म के आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ते ही शोर मच गया। लोगों की आवाज सुनकर तेंदुआ वहां से निकलकर जंगल की ओर भाग गया। संतलाल, रामभजन, राजू, श्रीराम, मिथिलेश सिंह, वीर बहादुर और पवन कुमार समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि पिछले द...