महाराजगंज, अगस्त 22 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। त्योहार करीब आते ही रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन निगम ने फिर सख्ती शुरू कर दी है। बस के रिफ्लेक्टर से लेकर बैक लाइट, ब्रेक लाइट, फाग लाइट और खिड़की तक दुरुस्त रखनी होगी। किसी भी तकनीकी कमी के साथ बस सड़क पर मिली तो संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चालकों की जवाबदेही भी तय की गई है।

बसों की स्थिति महराजगंज डिपो के बेड़े में 74 रोडवेज बसें हैं। इनसे गोरखपुर, निचलौल, ठूठीबारी समेत विभिन्न स्थानीय मार्गों के साथ लखनऊ, वाराणसी और दिल्ली जैसे लंबे रूट पर भी यात्रियों को सफर कराया जाता है। प्रतिदिन हजारों यात्री रोडवेज बसों का सहारा लेते हैं। ऐसे में बसों की तकनीकी स्थिति को लेकर परिवहन निगम ने निगरानी बढ़ा ...