महाराजगंज, सितम्बर 9 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल ब्लॉक सभागार में एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के परीक्षण व पंजीकरण के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 105 दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों का पंजीकरण किया गया। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों का परीक्षण कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।एडिप योजना के तहत 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले और 22,500 रुपये प्रतिमाह से कम आय वाले पात्र दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया। पात्र लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, स्मार्ट केन, वॉकर, बैसाखी, छड़ी और कान की मशीन समेत अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों का भी परीक्षण एवं पंजीकरण किया गया...