महाराजगंज, सितम्बर 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बैठक हुई। अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ मामलों के चिन्हांकन और निस्तारण को लेकर चर्चा की गई।अपर जनपद न्यायाधीश ने बैंक अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने बैंकों से संबंधित अधिक से अधिक मामलों का चिन्हांकन कर राष्ट्रीय लोक अदालत में उनका निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निस्तारण से संबंधित पक्षों को राहत मिलेगी और लंबित मामलों की संख्या भी कम होगी। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक मामलों के निष्पादन पर ...