महाराजगंज, जुलाई 13 -- Maharajganj News: नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी ने रविवार को लक्ष्मीपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव मुड़ली चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजन किया। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा एवं प्रदेश महासचिव राजकुमार विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं की एक जुटता पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही पार्टी को मजबूत बनाने में अहम कड़ी होती है।कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पार्टी के नेताओं ने प्रदेश सरकार से चार मांगों को पूर्ण कराने पर सहमत हुआ। पार्टी के नेताओं ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार देना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वेतन बढ़कर 25 हजार करने, आशाओं का वेतन बढ़ाकर 25 हजार करने एवं ग्राम रोजगार सेवक का वेतन बढ़कर 25 हजार करन...