महाराजगंज, सितम्बर 20 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल ब्लॉक के ग्राम कैमा में कार्डधारकों के हिस्से का राशन कालाबाजारी किए जाने की पुष्टि हुई है। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कोठीभार पुलिस ने कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

रिपोर्ट और शिकायतें कोठीभार पुलिस को दी गई तहरीर में पूर्ति निरीक्षक निचलौल इंद्रभान ने बताया है कि ग्राम पंचायत कैमा निवासी रामदवन और अन्य कार्डधारकों द्वारा शिकायत की गई थी, कि उचित दर विक्रेता द्वारा खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की जा रही है। कोटे की दुकान की जांच की गई तो माह जुलाई, अगस्त के अवशेष खाद्यान्न तथा सितंबर का उठान किया गया खाद्यान्न मौके पर नहीं मिला।

नियमों का उल्लंघन कोटेदार ने बताया कि यह खाद्यान्न कहीं दूसरी जगह रखा गया है, लेकिन ...