महाराजगंज, अक्टूबर 1 -- Maharajganj News: सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर मालवाहकों के दबाव को कम करने के लिए मंगलवार को रात एक बजे तक ट्रकों को नेपाल भेजा गया। देर रात तक 553 से अधिक मालवाहक नेपाल में एंट्री किए। इसका असर सीमा पर ट्रकों की कतार पर भी दिखाई दिया और कतार करीब दो किलोमीटर कम हो गई। लेकिन समस्या अभी बनी है। चालकों को कतार में आठ-आठ दिन हो गए हैं। यह भी पढ़ें- मालवाहकों के जाम को देखते हुए आधी रात तक खुला रहेगा सोनौली बॉर्डरलंबी कतार की समस्या सोनौली सीमा पर मालवाहकों की बढ़ती संख्या के कारण पिछले कुछ दिनों से लंबी कतार लगी हुई थी। वाहनों की भीड़ का असर सीमा क्षेत्र के साथ सोनौली कस्बे के मुख्य मार्ग पर भी पड़ रहा था। यातायात का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन रही है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मालवाह...