महाराजगंज, जुलाई 30 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत प्रस्तावित युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर नगर पालिका सभागार में बैठक हुई। बैठक में अगस्त व सितंबर में होने वाले विद्यार्थी संवाद, प्रतियोगिताओं व जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तय की गई। सह-प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि यह सम्मेलन युवाओं में राष्ट्र चेतना, नेतृत्व क्षमता व सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। यह भी पढ़ें- युवा सम्मेलन से युवाओं में राष्ट्र चेतना का होगा संचार: सुरजीतयुवा सम्मेलन की रूपरेखा गोरक्ष प्रांत के सह-प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि युवा सम्मेलन युवाओं में राष्ट्र चेतना का संचार करेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 16 से 31 अगस्त व दूसरा चर...