महाराजगंज, जुलाई 27 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला मुख्यालय विद्युत उपकेंद्र के शहर फीडर से जुड़े नौ वार्डों की बिजली 19 घंटे ठप रही। कटौतीमुक्त फीडर में लगातार कई घंटे बिजली गुल होने से शहरवासियों की उमस भरी गर्मी में सांसत हो गई। बिजली नहीं रहने से पानी टंकी भी सूख गई। ऐसे में शौचालय में हैंडपम्प के पानी का सहारा लेना पड़ा। 33/11 केवी मुख्यालय विद्युत उपकेंद्र के शहर फीडर बैंकरोड व जिला उद्योग फीडर से नगर पालिका परिषद महराजगंज के दस वार्ड रोशन होते हैं। इन वार्डों की आबादी करीब 27 हजार है। रविवार की रात करीब नौ बजे विद्युत उपकेंद्र में इनकमिंग ब्रेकर जल गया। ब्रेकर ठीक करने के बाद बिजली सप्लाई बहाल होते ही बैंक रोड फीडर का हाईटेंशन तार गिर गया। हाईटेंशन तार ठीक होने के बाद चिउरहा कांशीराम आवास के केबिल जलने के साथ ...