Maharajganj News: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की रफ्तार सुस्त, चार माह में सिर्फ 20 युवाओं को मिला ऋण
महाराजगंज, जुलाई 30 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की सरकार की मंशा महराजगंज जिले में अपेक्षित गति नहीं पकड़ सकी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के चार माह बीतने के बाद भी योजना के तहत केवल 20 युवाओं को ही ऋण वितरित किया जा सका है। इससे योजना के क्रियान्वयन और बैंक स्तर पर लंबित मामलों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
योजना की प्रगति उपायुक्त उद्योग नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में इस वित्तीय वर्ष के लिए 128 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष विभाग ने अब तक 104 आवेदन विभिन्न बैंकों को भेजे हैं। इनमें से केवल 29 आवेदनों को बैंकों ने स्वीकृति दी है, जबकि सिर्फ 20 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.