महाराजगंज, जुलाई 29 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से विकास खंड पनियरा के ग्राम कुआचांप स्थित चौरी चौराहा पर माटीकला बोर्ड स्थापना पखवाड़ा के तहत एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि पनियरा विधायक प्रतिनिधि अंगद गुप्ता रहे।इस दौरान उन्होंने कहा कि मिट्टी से बने उत्पाद न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि ग्रामीण कारीगरों की आजीविका को भी मजबूती प्रदान करते हैं। ऐसे उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग से पारंपरिक माटीकला को नया बाजार मिलेगा और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी विनय कुमार ने उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Hathras News: शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सर...